{"_id":"0c7728e217642290a750ca08fa4459d8","slug":"two-people-in-the-name-of-job-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर दो लोगों से ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर दो लोगों से ठगी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी के दो मामले प्रकाश में आएं हैं।
नगर कोतवाली के अवधपुरी कॉलोनी निवासी गीता सिंह पत्नी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मोहल्ले में ही रहने वाले पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के खेमापुर निवासी राजेंद्र सहाय तिवारी ने लड़के की संस्कृत स्कूल में नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रुपये लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
मामला खुलने के बाद रकम वापस मांगने पर धमका रहे हैं। वहीं बल्ला हाता मोहल्ला निवासी गंगा सिंह यादव का आरोप है कि गंगा विहार कॉलोनी जनौरा निवासी विनोद कुमार ने उनकी पुत्री स्मृति उर्फ रोली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था और विवाह किया था।
लेकिन बाद में दहेज की मांग शुरू कर दी और प्रताड़ित करने लगे। नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।