{"_id":"587a59a64f1c1bdf09ba806e","slug":"three-killed-in-accidents-two-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत दो की हालत गंभीर
फैजाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज से बाईपारा पर सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा-नौवाकुआं मार्ग पर मिर्जापुर निमोली गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वहीं फैजाबाद-रायबरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार भदरसा चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 6.30 बजे हादसा हुआ जिसमें एक बाइक पर सवार सूर्य चंद्र वर्मा 22 वर्ष निवासी पलियागोवा मजरे करोंदा व पवन कुमार सिंह 23 वर्ष निवासी पलियागोवा मजरे करोंदा थाना पूराकलंदर की मौत हो गई।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार सूरज कोरी 20 वर्ष पुत्र रोंधे निवासी दोस्तपुर थाना पूराकलंदर व रंजीत 24 वर्ष निवासी चांदपुर मजरे जलालपुर कोतवाली बीकापुर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया है। किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
कुमारगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर तेंधा गांव के पास शनिवार की दोपहर तेंधा गांव निवासी मुकेश कुमार अग्रहरि (20) बाजार से घरेलू सामान खरीद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी फैजाबाद की तरफ से आ रही टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक वाहन के नीचे आ गया। वाहन चालक गाड़ी छोड़ भाग निकला। कुमारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।