फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man died in accident, brother injured

हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश में पुलिस ने वाहन चेकिंग कराई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

महमदपुर गांव निवासी रवि (22) पुत्र हरिश्चंद्र रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई ध्रुव पुत्र बेचू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर पीछे से आ रही  मवेशियों से लदी पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौका पाकर पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ध्रुव को सीएचसी भेजने के साथ ही दुर्घटना करने वाली पिकअप को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गंभीर रूप से घायल ध्रुव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed