फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The weather is pleasant due to rain with strong wind

तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना

Tue, 01 Jun 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to rain with strong wind
अयोध्या। जिले में मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जिले में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते मौसम सुुहावना हो गया। बारिश की वजह से दो-तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। काले घने बादलों से अंधेरा छा गया। देखते ही देखते बारिश होने लगी। अचानक मौसम परिवर्तन से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली तो ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के चलते कई गांवों में विद्युत आपूर्ति भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

वहीं रामनगरी में अचानक बारिश होने के कारण कई मुहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बिन मौसम हुआ बारिश व आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के चलते पेड़ से आम टूटकर नीचे गिर गए। वहीं सब्जी किसानों की फसलें भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि इस बारिश से गन्ने की फसल को लाभ मिलेगा।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, हालांकि ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, बदली छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed