{"_id":"a74a609e0f4add5a9b7fc3ac551196db","slug":"the-third-step-nomination-start-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन, तैयारी पूरी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस चरण में मसौधा, मया बाजार व पूराबाजार ब्लॉकों के कुल 12 जिला पंचायत सदस्य पद व बीडीसी के लिए नामांकन कराए जाएंगे। नामांकन को लेकर मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट व ब्लॉकों पर तैयारी पूरी की जा रही है। रिटर्निंग अफसरों के साथ ही सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी गई है।
जिला मुख्यालय पर पुलिस बल के साथ ही पीएसी की तैनाती रहेगी तो ब्लॉक मुख्यालय पर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात रहेगा। अफसरों को आदर्श आचार संहिता को लेकर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसको लेकर पुलिस को खास सतर्कता के लिए कहा गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि तीसरे चरण के नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।