फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The demand for platelets increased as the number of patients increased

मरीजों की संख्या बढने पर बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग

Fri, 04 Nov 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
The demand for platelets increased as the number of patients increased
अयोध्या। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अब प्लेटलेट्स की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में इन दिनों अधिक डिमांड आ रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि प्लेटलेट्स 20 हजार से ऊपर है तो खतरे की कोई बात नहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 25-35 यूनिट रक्तदान होता है। इनसे इतनी ही यूनिट प्लेटलेट्स तैयार होती है। जबकि, प्रतिदिन करीब 100 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में गुरुवार देरशाम प्लेटलेट्स को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, शुक्रवार को ए पॉजिटिव, बी पॉजिटिव व ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप की प्लेटलेट्स स्टॉक में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर ऐसे रक्तदाता को लाकर ही मरीजों को इन ब्लडग्रुप का प्लेटलेट्स मिल सका। जिले के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके पाठक कहते हैं कि डेंगू की चपेट में आने से प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं।
जब तक प्लेटलेट्स 20 हजार तक हैं तब तक इसे लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। 20 हजार से नीचे प्लेटलेट्स पहुंचने पर मरीज को गंभीर होने की जरूरत है और चिकित्सक की सलाह के अनुसार प्लेटलेट्स चढ़वाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डेंगू पीड़ितों को शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ाने पर जोर दें। नीबू, चीनी व पानी का घोल बनाकर पिएं, संतरे का रस, नारियल पानी आदि का नियमित सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed