फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sp mla court case dissmissed

Ayodhya News: सपा विधायक अभय सिंह को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राहत

Wed, 12 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
sp mla court case dissmissed
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अभय सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज केस की कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ला की अदालत से बुधवार को हुआ। इस मामले में विधायक ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने 23 जून को मामले की संपूर्ण कार्रवाई निरस्त कर दी थी। उसी के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भी कार्रवाई समाप्त कर दी।
विज्ञापन

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि घटना दो फरवरी 2022 की है। इसकी एफआईआर बीकापुर कोतवाली के दरोगा राहुल कुमार पांडेय ने लिखाई थी। कहा था कि जब वह चौरे बाजार निधि आवा मोड़ पर मौजूद थे तो मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व विधायक अभय सिंह दो-ढाई सौ समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं और बिना मास्क लगाए व कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी कर रहे हैं। इससे महामारी फैलने की प्रबल आशंका है।
विज्ञापन

जब उपनिरीक्षक अपने हमराही साथियों के साथ वहां पहुंचे तो अभय सिंह समाजवादी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे थे। उनसे जुलूस निकालने के संबंध में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अनुमति पत्र की मांग की गई तो वह नहीं दिखा सके। जुलूस के पीछे चल रहे वाहन के चालकों से भी अनुमति पत्र व वाहन के कागजातों की मांग की गई लेकिन वह भी नहीं दिखा सके। एफआईआर दर्ज होने के बाद विवेचना हुई और आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आरोप पत्र और अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने इस मुकदमे की सभी कार्यवाही को निरस्त कर दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल की गई। इसका अवलोकन करने के बाद अदालत ने अपने आदेश में लिखा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अपराध संख्या 51 वर्ष 2022 की संपूर्ण कार्यवाही समाप्त की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed