{"_id":"651867a61cfbc8ff460bdac5","slug":"smmugglar-caught-egg-businessman-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3415-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अंडे के साथ बेच रहा था मार्फीन, धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अंडे के साथ बेच रहा था मार्फीन, धरा गया
Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर स्थित एक अंडे के कारोबारी को मार्फीन की पुड़िया बेचते रंगे हाथ पकड़कर जेल भेज दिया। मामला पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मियां पुरवा चौराहे के समीप का है।
मियां पुरवा चौराहा निवासी अरमान (25) की ओवरब्रिज के किनारे अंडे की दुकान है। पुलिस के अनुसार अरमान अपनी दुकान अंडे की आड़ में मार्फीन की पुड़िया बेचने का अवैध कारोबार करता था। इसकी भनक लगते ही पुलिस जाल विछाया। निर्धारित प्लान के तहत शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकानदार से अंडे खरीदे। फिर मार्फीन की पुड़िया मांगी। दुकानदार अरमान ने जैसे ही माचिस की डिबिया से एक पुड़िया निकाल कर दी तो पास में खड़ी पुलिस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
एसओ ओम प्रकाश ने बताया कि इस दुकानदार द्वारा मार्फीन बेचने की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी जिसे रंगे हाथ दबोच लिया गया। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त के पास से 25 पुड़िया मार्फीन बरामद हुई है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि अंडे की आड़ में मार्फीन बेचकर वह दिनभर में दो से तीन हजार कमा लेता है। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।