फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shriram

रामनगरी के कई बूथों व बैरियरों पर दिखा सन्नाटा, सुरक्षाकर्मी नदारद

Sat, 02 Jan 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shriram
सीन नंबर-11 समय-1:15 दशरथ महल बैरियर फोटो-32, 33 - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अतिसंवेदनशील अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। यलो जोन समेत सभी बैरियरों, बूथों व प्रवेश मार्गों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नववर्ष के प्रथम दिन अमर उजाला के नाइट रिपोर्टर ने रात 12 बजे के बाद सुरक्षा का जायजा लिया तो कई प्रमुख बूथों व बैरियरों पर सन्नाटा दिखा। सुरक्षाकर्मी नदारद रहे। कुछ जगहों पर सुरक्षाकर्मी जरूर तैनात रहे, लेकिन वे भी सड़क किनारे बैठे अलाव तापते मिले। बिना रोकटोक वाहन गुजरते रहे। वहीं, शहर की प्रमुख चौकियां बंद मिलीं। मुख्य प्रवेश मार्ग उदया चौराहा, नयाघाट बंधा तिराहा, मोहबरा तिराहा, विद्याकुंड चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप बूथ समेत अन्य जगहों पर बेरोकटोक वाहन आते-जाते रहे। पेश एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

सीन नंबर-1
12:22 बजे
उदया चौराहा
- फैजाबाद से अयोध्या शहर में प्रवेश के मुख्य मार्ग उदया चौराहा पर सड़क पर बैरियर लगे हुए थे। सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सड़क किनारे अलाव ताप रहे थे। बिना रोकटोक वाहन आ-जा रहे थे।
विज्ञापन

सीन नंबर-2
12:27
साकेत महाविद्यालय बूथ
साकेत महाविद्यालय के सामने बने बूथ पर बैरियर सड़क पर लगा था। वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। सुरक्षाकर्मी बूथ के अंदर मौजूद थे।
सीन नंबर-3
12:29
टेढ़ी बाजार चौराहा
इस चौराहे से श्रीरामजन्मभूमि परिसर के पीछे व अयोध्या शहर की ओर रास्ता जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण बैरियर है। मौके पर सुरक्षाकर्मी सड़क किनारे खड़े थे। आने-जाने पर कोई पूछताछ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन नंबर-4
राम की पैड़ी
12.38
राम की पैड़ी के प्रवेश के प्रमुख मार्ग पर दो सिपाही खड़े दिखाई पड़े। आसपास की कुछ जलपान की दुकानें खुली हुई थीं।
सीन नंबर-5
12:40
नयाघाट बंधा तिराहा
गोंडा और बस्ती जिले से अयोध्या में प्रवेश का यह भी प्रमुख मार्ग हैं। कुछ यात्री अपने सामानों के साथ खड़े थे। कुछ दुकानें भी खुली थीं। दूर-दूर तक कोई सुरक्षाकर्मी दिखाई नहीं दिया। यहां बनी पुलिस चौकी पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी।
सीन नंबर-6
12:45
साकेत पेट्रोल पंप बैरियर
अयोध्या-गोरखपुर हाईवे ओवरब्रिज के नीचे बने साकेत पेट्रोल पंप बैरियर पर भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। यहां से कार्यशाला की ओर जाने वाले रास्ते पर बने बूथ से सुरक्षाकर्मी नदारद रहे। वाहन बिना पूछताछ आ -जा रहे थे।
सीन नंबर-7
12:50
श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला
अयोध्या के अतिमहत्वपूर्ण श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला का मुख्य द्वार खुला हुआ था, यहां मेटल डिटेक्टर डोर लगा हुआ था। सुरक्षाकर्मी नहीं थे। यहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित रामघाट चौराहा पर बने बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
सीन नंबर-8
12:54
मणिरामदासजी की छावनी
-श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के मंदिर मणिरामदासजी की छावनी के सामने भी सन्नाटा पसरा था। यहां दो बाइक खड़ी थीं। महंतश्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा भी मिली हुई है।
सीन नंबर-9
1.04
रायगंज व कटका पुलिस चौकी
कोतवाली अयोध्या की रायगंज और थाना राम जन्मभूमि की कटका पुलिस चौकी पर भी सन्नाटा था। यहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। दोनों चौकियों के प्रभारियों का कमरा भी बाहर से बंद था।
सीन नंबर-10
1.08
विद्याकुंड चौराहा
दर्शननगर से अयोध्या प्रवेश मार्ग पर बने इस बैरियर पर भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। सुरक्षाकर्मी बूथ के अंदर मौजूद थे।
सीन नंबर-11
1:15
दशरथ महल बैरियर
श्रीरामजन्मभूमि परिसर से कुछ दूरी पर हनुमानगढ़ी के निकट दशरथ महल के पास बने बैरियर पर भी सन्नाटा रहा। वहीं इसके आगे बने बैरियरों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

सभी बैरियरों व बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। थाना-चौकी पुलिस के साथ पीआरवी, चीता मोबाइल रातभर गश्त करती हैं। अधिकारियों द्वारा गश्त कर रात में सुरक्षा इंतजामों को परखा जाता है। किसी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- विजयपाल सिंह, एसपी सिटी, अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed