{"_id":"62bc9f2e2b1fe45f5a32c962","slug":"saints-furious-over-udaipur-incident-demand-for-execution-of-killers-faizabad-news-lko637430844","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर की घटना पर भड़के संत, हत्यारों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर की घटना पर भड़के संत, हत्यारों को फांसी देने की मांग
विज्ञापन
आचार्य सतेंद्र दास।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उदयपुर राजस्थान की घटना को लेकर रामनगरी के संत-धर्माचार्यों में गहरा आक्रोश है। संतों ने नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।
जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि इस मामले में फास्ट ट्रैक में एक सप्ताह के अंदर सुनवाई करके इनकी सजा मुकर्रर हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह स्वयं कानून को हाथ में लेकर इन दरिंदों को सजा देंगे।
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नूपुर शर्मा ने कोई गलत बात नहीं की थी, जो उनके ग्रंथों में लिखा है वही कहा था।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन मदरसे में नौजवानों को गुमराह करके भड़काने का काम किया जाता है। उसी का परिणाम है कि इस तरह की नृशंस हत्या की गई है। हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए।
मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि धर्म के नाम पर जो भी देश में हो रहा है वह ठीक नही है। हिंदू हो चाहे मुस्लिम या अन्य किसी मजहब के लोग हों, सबको देश का कानून व संविधान मानना चाहिए। जो भी घटना उदयपुर में हुई है वह निंदनीय है। सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

परमहंसाचार्य।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

राजू दास।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

इकबाल अंसारी।-संवाद- फोटो : FAIZABAD