{"_id":"5f7c81938ebc3e3b4b419310","slug":"ramnagri-faizabad-news-lko543800830","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में फिर सजेगा राम दरबार, 17 से होगी फिल्मी रामलीला, नहीं शामिल हो सकेंगे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में फिर सजेगा राम दरबार, 17 से होगी फिल्मी रामलीला, नहीं शामिल हो सकेंगे दर्शक
विज्ञापन
पूजन में दिल्ली सांसद के साथ अभिनेता बिंदू दारा सिंह व अन्य नेता।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में आगामी 17 से 25 अक्तूबर को होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में दिल्ली प्रदेश में सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा , फिल्म एक्टर बिंदु दारा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
अयोध्या में एक बार फिर राम दरबार सजने जा रहा है । अयोध्या की रामलीला हालांकि कोरोना वायरस के चलते वर्चुअल होगी। बावजूद इसके ऐसी रामलीला का मंचन होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड का तड़का भी होगा, सिनेमा जगत के बड़े-बड़े अभिनेता भी अपना अपना किरदार निभाने मंच पर होंगे।
मंगलवार को दोपहर 12:10 के शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मण किला के मैदान में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया । अब 17 अक्तूबर से वर्चुअल रामलीला की शुरुआत होगी जो 25 अक्तूबर दशहरे तक चलेगी। इस वर्चुअल रामलीला में फिल्म जगत की जानी-माने कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
लगभग 22 फिल्मी कलाकार इस वर्चुअल रामलीला में शामिल हो रहे हैं। अयोध्या में इस तरीके की पहली रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीजेपी के दो सांसद भी रामलीला में किरदार निभाएंगे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन जहां एक और भरत की भूमिका निभाएंगे तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार गायक व सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में होंगे।
फिल्मी हस्तियों में असरानी नारद की भूमिका में रहेंगे। वहीं शहबाज खान रावण की भूमिका में रहेंगे। उसी तरीके ऋतु शिवपुरी रजा मुराद जैसे कलाकार भी रामलीला में शामिल हो रहे हैं।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है की यह एक अनूठा प्रयास है। हालांकि दिल्ली में फिल्मी हस्तियों की रामलीला होती रही है लेकिन, अयोध्या में पहली बार ऐसी रामलीला हो रही है और उनका प्रयास होगा कि प्रतिवर्ष इस रामलीला को वह निरंतर करते रहें।
अयोध्या की रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया की मंचन में दर्शकों को आने की स्वीकृति बिल्कुल नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।
भूमि पूजन के मौके पर सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वी.पी टंडन, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण मौजूद थे।
अयोध्या में 25 स्थानों पर एलईडी से होगा प्रसारण
अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाई पी सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या की रामलीला का सहयोग कर रही है। इस रामलीला में कोई दर्शक नहीं होगा। लेकिन इस रामलीला को वर्चुअल तरीके से पूरा देश और पूरा विश्व सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकेगा। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार पूरी अयोध्या में जगह-जगह 25 बड़ी एलईडी लगाएगी जिससे फिल्मी हस्तियों की अयोध्या की रामलीला लोग आसानी के साथ देख सकें।
अयोध्या में राम लीला मंचन सौभाग्य की बात: बिंदु
रामायण सीरियल के हनुमान जी का रोल करने वाले दिवंगत पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इनके जीवन का सुखद दिन है कि वह पहली बार अयोध्या आए। अयोध्या में रामलीला का मंचन सौभाग्य की बात है। भगवान राम की नगरी में आए और भगवान राम की नगरी में भगवान राम के सेवक हनुमान का रोल रामलीला के मंच पर करेंगे।
उनके पिता दारा सिंह हनुमान जी का रोल करते रहे हैं आज उनके बेटे खुद बिंदु दारा सिंह अयोध्या में हनुमान जी का किरदार निभाएंगे ।उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या धार्मिकता का प्रमुख केंद्र बनेगी साथ ही दो-तीन सालों में अयोध्या की सूरत इस तरह निखा जाएगी कि वह पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। अयोध्या में भव्य रामलीला मंचन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सहयोग के लिए बधाई दी।