फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram path construction

Ayodhya News: रातभर में बदल गई रामपथ की तस्वीर

Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
ram path construction
अयोध्या। रात भर में रामपथ की तस्वीर बदल गई। सहादतगंज से सर्किट हाउस और राम नगरी में रातभर मशीनें धडधड़ाती रहीं। कल तक जहां बड़े-बड़े गड्ढे और मेन होल खुले हुए थे, वहां सुबह समतल सफेद गिट्टी चमक रही थी। मलबे के सामने पहली बार लंबी कतार में हरी चादर लगी दिखी। यह सब मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर महज कुछ घंटों में ही हो गया।
विज्ञापन


रामपथ के पूरे 13 किमी. में तो नहीं लेकिन जहां साहब की दृष्टि पड़ सकती है, वहां की तस्वीर शनिवार की सुबह बदली दिखी या फिर बदली जा रही है। मुख्य सचिव सहादतगंज से सर्किट हाउस आएंगे। यह लगभग तीन किमी. लंबा पथ है। कल तक कम चौड़ा रास्ता, जगह-जगह उबड़-खाबड़, मैन होल इस पर खुले हुए थे। बीच में छोटे-बड़े गड्ढे। बगल से चले तो खुदे गड्ढे में चले जाते लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


सहादतगंज के राकेश कुमार और हनुमानगढ़ी के पास के जगदीश बताते हैं कि शुक्रवार की रातभर काम हुआ। ट्रकों से सफेद वाली गिट्टी लाकर सड़क के गड्ढों और चौड़ीकरण के लिए डाला जा रहा था। जेसीबी से बराबर करके मशीन से समतल और रोलिंग की जा रही थी। अब दूर से देखिए तो चौड़ा और कुछ समतल राम पथ दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगरी में कोतवाली पोस्ट ऑफिस के साथ अन्य स्थानों पर शुक्रवार की शाम से ही मशीनें और आदमी लगे हैं। गड्ढों का पानी निकालने के साथ गिट्टी डाल समतल बनाए जाने का काम हो रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि एक नहीं कई मशीनें काम कर रही है।






रामपथ निर्माण को लेकर हो चुकी किरकिरी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले सबसे लंबे रामपथ को लेकर मुख्य सचिव के पिछले दौरे में किरकिरी हो चुकी है। दावा था कि रात दिन काम हो रहा लेकिन सीएस को काम नहीं दिखा तो समीक्षा में उन्होंने तल्ख टिप्पणी करके सभी की बोलती बंद कर दी थी। अफसरों को बगले झांकना पड़ा था। ऐसी स्थिति इस बार न हो इसको लेकर इस बार प्रशासन सख्त हैं, वाहन दौड़ रहे हैं। कई स्थानों पर समतल और चौड़ा रामपथ दिखाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed