फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Trust increasing facilities for devotees

भक्तों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहा राममंदिर ट्रस्ट

Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Trust increasing facilities for devotees
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का ध्यान न सिर्फ तेजी से राममंदिर निर्माण पर है बल्कि इसके साथ-साथ भक्तों के लिए सुविधाएं भी विकसित करने पर है।
विज्ञापन

इसी के तहत रामजन्म भूमि दर्शनमार्ग पर स्थित अमावां मंदिर में 200 लॉकर वाले अमानीघर का संचालन शुरू किया जा चुका है। यहां रामलला के दर्शनार्थियों के सामानों को निशुल्क जमा किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा भक्तों की सुविधा के लिए ही नया दर्शनमार्ग भी बन रहा है। ट्रस्ट अन्य कई सुविधाएं विकसित करने पर काम कर रहा है। रामजन्म भूमि परिसर में अभी राम मंदिर के नींव के तीसरे चरण में प्लिंथ का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ भक्तों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर भी काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में अमावां राममंदिर में 200 लॉकर के अमानतीघर का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
दर्शनमार्ग पर खुले दर्जनों अवैध अमानतीघर में श्रद्धालुओं के सामान जमा कराए जाने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। कई बार रामलला के दर्शनार्थियों का सामान चोरी भी हो जाता है, जिसके चलते विवाद भी होते रहते हैं।
ऐसे में इस पर रोक लगाने व भक्तों की सुविधा को देखते हुए ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर अमावां मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की ओर से अमानती घर में 200 लॉकर बनाए गए हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि यहां रामलला के दर्शनार्थी अपना सामान निशुल्क जमा करते हैं। लॉकर में अपने सामान सुरक्षित रखकर श्रद्धालु उस लॉकर की चाभी अपने पास रखते हैं।
रामलला का दर्शन-पूजन कर वापस आने के बाद वे अपना सामान सुरक्षित पाते हैं। बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां लगेज स्कैनर भी लगाया गया है। यात्रियों के सामानों की जांच भी की जाती है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही दर्शनमार्ग पर बैठने के इंतजाम होंगे।
इससे पहले मुख्य दर्शनमार्ग पर पेयजल व एटीएम आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। साथ ही भक्तों की सुविधा के लिए ही शाम की आरती में प्रतिदिन 30 भक्तों को शामिल होने का मौका मिलता है।
शीघ्र ही पूर्वाह्न 11.30 बजे होने वाली आरती में भी भक्तों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। बताया कि ट्रस्ट भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने का खाका तैयार कर रहा है। सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए यह इंतजाम जल्द किए जाएंगे।
पुराना बस अड्डा से लेकर रामजन्म भूमि तक एक नया दर्शन मार्ग बन रहा है। 800 मीटर का यह दर्शन मार्ग लगभग तैयार हो चुका है, शीघ्र ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
नए दर्शनमार्ग पर बाधक बन रहे सुरक्षाकर्मियों की बैरक को भी रामजन्म भूमि परिसर में अलग जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस दर्शनमार्ग पर भक्तों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
मार्ग पर प्रकाश, पेयजल, छाया सहित बैठने के इंतजाम होंगे। मार्ग के किनारों पर ग्रीनरी लगाई जाएगी। एटीएम आदि की भी व्यवस्था होगी। शहर के चौक-चौराहों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर राम मंदिर निर्माण की जानकारी भी भक्तों को उपलब्ध कराई जा रही है।

उदया चौराहा, तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीन में थ्री डी एनिमेशन के जरिए मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से भक्तों को अवगत कराया जा रहा है।
करीब पांच मिनट के एनिमेशन में राममंदिर की नींव की खोदाई से लेकर राममंदिर निर्माण पूरा होने तक की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed