फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Power supply with the help of alternate employees

वैकल्पिक कर्मचारियों के सहारे बिजली आपूर्ति

Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Power supply with the help of alternate employees
अयोध्या। निजीकरण के विरोध में पावर कारपोरेशन कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की कमान संभाली। सभी छोटे-बड़े उपकेंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में संविदा व वैकल्पिक कर्मी डटे रहे, जबकि जिलों के चारों वितरण खंडों पर प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उपकेंद्रों का निरीक्षण कर संविदा कर्मचारियों को जहां शाबाशी दी, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को बिजली न कटे, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दूसरी ओर, पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारियों की हड़ताल और प्रदर्शन दिन भर जारी रहा। किसी भी कार्यालय व उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह के साथ पावर कॉर्पोरेशन की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गयी। कर्मचारी कामकाज छोड़ आंदोलन के लिए चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंच गए। यहां पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई। इससे सभी विद्युत वितरण व्यवस्था बिना कर्मचारियों की हो गयी। हालांकि जिला प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही पूरी स्थितों को भांपते हुए व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर चारों विद्युत वितरण खंडों पर तीन अलग अलग शिफ्टों ने अधिकारी तैनात किए गए। विद्युत खंड प्रथम पर अभिमन्यु शुक्ला, राधेश्याम व गया प्रसाद, विद्युत वितरण खंड 2 पर साहबदीन, इश्तियाक व नौमी विद्युत वितरण खंड तीन मिल्कीपुर पर सचिन कुमार, रामनाथ व शनि तथा रुदौली वितरण खंड पर रवींद्र कुमार, शिवबचन व राहुल को तैनात किया गया।
पावर कॉर्पोरेशन के हड़ताल पर जाते ही इन प्रशासनिक कर्मचारियों ने कमान संभाल ली। इसके साथ ही सभी वितरण खंडों की समस्याओं के लिए नोडल अफसर उप संचालक चकबंदी ओपी गुप्ता को नियुक्त किया गया। ये दिन भर कार्यों का जायजा लेते रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी अनुज कुमार ने भी स्वत: उपकेंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. वैभव शर्मा के साथ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रांतव्यापी हड़ताल के दौरान संपूर्ण जनपद में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दृष्टिगत तहसील सदर के 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र, वाटर वर्क्स अमानीगंज, 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र राम की पैड़ी तथा तहसील सोहावल के 220 केवी विद्युत उपकेंद्र सोहावल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा हड़ताल के दौरान कार्य कर रहे संविदा कर्मियों व वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ड्यूटी पर लगाये गए अन्य कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उप केंद्र पर तैनात ऑपरेटरों और लाइनमैन से संबंध व संपर्क बनाए रखते हुए सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिन केंद्रों से संवेदनशील स्थल यथा- मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, दूरसंचार विभाग एवं अन्य मुख्य कार्यालयों जैसे-कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय, पुलिस लाइन, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संविदा/अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी हैं, सभी विद्युत उप केंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसी के साथ ही जनपद स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर तीन गालियों में चार-चार तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो नोडल अधिकारी ओपी गुप्ता, उप संचालक चकबंदी के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।
शहर में पावर कारपोरेशन की हड़ताल के बाद भी शहर के अधिकांश इलाकों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बहाल रही। पूरे दिन अधिकांश स्टेशन पर विधुत कटौती नहीं हुई। इससे लोगों को एहसास ही नहीं हुआ कि बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिले में भी कहीं से कोई बड़े फाल्ट के समाचार नहीं आये हैं।
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि ऐसी व्यवस्था किया जाये कि विद्युत ट्रांसमिशन चलता रहे तथा विद्युत आपूर्ति कही भी किसी भी स्थल पर बाधित न होने पाये। सभी सब स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जाये तथा विद्युत आपूर्ति कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित किया जाये तथा कंट्रोल रूम में टेक्निकल स्टॉफ की तैनाती की जाये। संविदा सहित जो भी कर्मचारी कार्य कर रहे है उनको पूरी सुरक्षा प्रदान की जाये। इसी के साथ जिला प्रशासन के सभी उच्चाधिकारी समय-समय पर विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे।

आयुक्त ने बताया कि अभी तक मंडल के किसी भी स्थल से किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना नही है। मंडल के सभी जिलाधिकारी द्वारा आयुक्त को बताया गया कि सभी सब स्टेशनों सहित विद्युत आपूर्ति स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं अभी से कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed