फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   people troubled by the wrath of cold wave

जानलेवा हुई ठंड, दिन भर कंपकंपाए लोग

Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
people troubled by the wrath of cold wave
बूढ़ों और मरीजों के लिए ठंड और गलन जानलेवा बन गयी है। सोमवार का दिन भी प्राइमरी से जूनियर तक के बच्चों और मासूमों पर ठंड का कहर भारी पड़ने की उम्मीदें हैं। रविवार की सुबह घने कोहरे का रेलवे-रोडवेज व निजी यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


इस बीच नगर निकायों व तहसील प्रशासन की ओर से अलाव तो जले, लेकिन ठंड के आगे उपाय बौने रहे। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल की बर्फबारी, दिल्ली की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड-गलन को पछुआ हवा मैदानों तक पहुंचा रही हैं। इसकी वजह से आम लोगों के साथ ही बेजुबानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सुबह-दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भले ही सामान्य रहने के साथ क्रमश: 7 और 20 डिग्री दर्ज हुआ हो, लेकिन बढ़ी ठंड और गलन से हर कोई कांपता रहा। कोहरे से बसें और ट्रेनें भी लेट रहीं। सबसे अधिक दिक्कत रोज कुआं खोदकर पानी पी रहे मजदूरों और कमाने खाने वालों के सामने रही। कई को काम ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी मौसम के इसी तरह रहने के साथ सुबह शाम कोहरा और गलन रहने की संभावना है। नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने भी अगले चौबीस घंटों में ठंड तथा गलन के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।

कहा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की बर्फबारी को लगभग चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने और बढ़ा दी है। ठंड व गलन से हर कोई कांप उठा है। सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम भी बीस डिग्री के साथ दोनों सामान्य हैं। अभी मौसम के और करवट लेने तथा पारा लुढ़कने की उम्मीदें है।

यात्री परेशान, कोहरे से लेट हुई ट्रेनें
फैजाबाद। कोहरे और ठंड की मार से ट्रेनें समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। महिलाएं और बच्चे ठंड से बेहाल रहे। अप उत्सर्ग, अप डाउन कैफियात, किसान एक्स., दून एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं।

ठंड से मौत, जांच शुरू
बीकापुर। तहसील क्षेत्र के समग्र गांव दशरथपुर में रविवार को बाबूराम (68) की बीकापुर सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सीएचसी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि मरीज को एंबुलेंस से लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी की मौत हो चुकी थी।


ग्राम प्रधान राम अभिलाख पाल ने बताया कि बुजुर्ग दो दिन से ठंड से बीमार चल रहा था। जिससे उसकी मौत हुई। वही तहसीलदार अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बाबूराम बीमार चल रहा था, मौत की जांच करवाई जा रही है। अभी ठंड से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed