फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   park

32 करोड़ से हाईटेक होगा रामनगरी का तुलसी उद्यान

Tue, 03 Dec 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
park
रामनगरी स्थित तुलसी उद्यान परिसर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राजकीय तुलसी उद्यान अब हाईटेक होगा। साथ ही साथ उद्यान से सटे प्राचीन भवनों, मठ-मंदिरों का सौंदर्यीकरण कर सजाया-संवारा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम ने 32 करोड़ रुपये की लागत का प्रोजेक्ट तैयार किया है। पांच बीघा परिसर में विकसित पांच दशक पुराने तुलसी उद्यान में भक्तों व पर्यटकों को हमेशा म्यूजिक सिस्टम से मानस की धुनें सुनने को मिलेगी। साथ ही वाई-फाई सुविधा भी दी जाएगी।
तुलसी उद्यान गोस्वामी तुलसीदास को समर्पित एक बगीचा है। बगीचे को पहले विक्टोरिया पार्क रूप में जाना जाता था। पार्क के मध्य में रानी विक्टोरिया की एक मूर्ति थी।
विज्ञापन

बाद में 1960 में इसे तुलसी उद्यान का नाम दिया गया और गोस्वामी तुलसीदास की एक मूर्ति स्थापित की गई। समाजसेवी के.रानी शर्मा ने तुलसीदास की मूर्ति भेंट की थी जिसका अनावरण 28 दिसंबर 1963 को राज्यपाल विश्वनाथ दास द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बीघा परिसर के उद्यान के ठीक मध्य में स्थापित सफेद संगमरमर के शानदार मंडप में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा है। हालांकि मंडप के ही पीछे गोस्वामी जी की एक प्राचीन आदमकद प्रतिमा दशकों से खुले आकाश के नीचे खड़ी है। लेकिन अब तुलसी उद्यान 32 करोड़ से हाईटेक होगा।
यहां वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पहले फेज में 133 करोड़ की दी गई पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत तुलसी उद्यान को सजाने का कुछ काम हुआ है।
अब नगरनिगम ने नए सिरे से तुलसी उद्यान को विकसित करने की तैयारी की है। इसे वाईफाई से लैस करने के साथ म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। अयोध्या में बनने जा रही साढ़े चार किसी स्मार्ट रोड के किनारे स्थित तुलसी उद्यान और उसके आसपास के इलाकों का सौंदर्यीकरण भी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। नगर निगम ने सलाहकार संस्था से दस दिनों के भीतर प्रोजेक्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया है। उद्यान के साथ ही उससे सटे पुराने भवनों, दुकानों व मठ-मंदिरों को रिडिजाइनिंग कर सजाया जाएगा।

उद्यान का निरीक्षण कर योजना पर मुहर लगा दी गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 32 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। सलाहकार संस्था से दस दिनों के भीतर प्रस्ताव देने को कहा गया है। अब तुलसीउद्यान तुलसीदास जी की गरिमा के अनुकूल दिव्य व भव्य होगा।
नीरज शुक्ल, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed