फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One of the fir laudge in 20, also on the deceased

20 में से एक केस दर्ज वह भी मृतक पर

Sun, 04 Oct 2015 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव की कोठी पर अवैध होटल निर्माण के बाद प्रकाश में आए दो दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जेदारों को लेकर भी पुलिस निष्क्रियता बरत रही है। पुरातत्व विभाग की ओर से नगर कोतवाली व अयोध्या कोतवाली को अवैध कब्जे व निर्माण की 20 तहरीरें दी गई हैं।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल ने बताया कि यह तहरीरें काफी पहले दी जा चुकी हैं। नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए 15 व अयोध्या कोतवाली में पांच तहरीरें दी गई है। पुलिस ने पुरातत्व विभाग को इसकी रिसीविंग दे दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस ने पुरातत्व विभाग की ओर से 20 सितंबर को दी गई सिर्फ एक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज की गई इस रिपोर्ट में संरक्षित इमारत गुलाबबाड़ी के दक्षिण तरह विनियमित क्षेत्र में कराए गए अवैध निर्माण के खिलाफ रीडगंज तकिया निवासी मोहम्मद  अहमद का नाम है। अहमद भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके है। चंद दिनों पहले ही उनका इंतकाल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसी भी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस बाबत अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। नगर कोतवाल हरिहरनाथ मिश्र ने कहा कि मोहम्म्द अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, बचे लोगों के खिलाफ जांच चल रही है, जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed