फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On the basis of fake records, a constable arrested in Ayodhya

फर्जी अभिलेखों के आधार पर अयोध्या में नौकरी कर रहा आरक्षी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
On the basis of fake records, a constable arrested in Ayodhya
अयोध्या। कोतवाली नगर में तैनात एक आरक्षी फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करता हुआ पाया गया। पुलिस मुख्यालय से चल रही जांच में पता चला कि उसने अपने भाई के प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन

आरक्षी पद की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक से लेकर लिखित तक सभी परीक्षा उसके भाई ने दी थी। चयन होने के बाद उसने अपने भाई की जगह ज्वॉइनिंग की थी। पुलिस विभाग में लोग उसे दयाशंकर के ही नाम से ही जानते थे।
विज्ञापन

इसका खुलासा होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना कैंट में उक्त सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्ष 2019 आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ आगरा का रहने वाला आरक्षी विवेक शर्मा (26) वर्तमान में कोतवाली नगर में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी प्रथम तैनाती अयोध्या जनपद में हुई थी। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय से चल रही जांच में पता चला कि उसने अपने सगे भाई दयाशंकर वर्मा के अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाई है।
सरकारी दस्तावेजों में भी उसका नाम दयाशंकर ही था। जांच में पता चला कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक व लिखित परीक्षा उसके भाई दयाशंकर ने ही दी थी।
चयन होने के बाद विवेक ने अपने भाई दयाशंकर के नाम से ज्वॉइनिंग की थी। यही नहीं उसके साथी व अधिकारी भी उसे दयाशंकर के ही नाम से जानते थे।
इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर में विवेक व उसके भाई दयाशंकर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसकी विवेचना कैंट थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को सौंपी गई थी।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थाना कैंट पुलिस ने आरोपी विवेक शर्मा निवासी उधन्नपुरा थाना जैतपुर तहसील बाह जिला आगरा को मंगलवार सुबह कोतवाली नगर की आरक्षी बैरक से गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि अब उक्त आरक्षी के खिलाफ निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed