{"_id":"273d1ee481100d9b528407664b0387f6","slug":"new-cmo-take-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने संभाला कार्यभार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत सीएमओ ने मंगलवार को कार्यालय पहुंच कार्यभार ग्रहण किया। हालांकि निवर्तमान सीएमओ डॉ. राधेश्याम यादव से चार्ज लेने की प्रक्रिया के बगैर उनकी गैर मौजूदगी में एडी ने एकतरफा चार्ज हस्तांतरण की कार्यवाही पूरी की।
नए सीएमओ ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही विवादों को समाप्त करना अपनी प्राथमिकता बताई है।
गौरतलब है कि मनमानी कार्यशैली को लेकर लंबे समय से निशाने पर रहे निवर्तमान सीएमओ डॉ. राधेश्याम को मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में 45 फर्जी नियुक्तियां करने के आरोप में हटा दिया गया है।
शासन ने सीएमओ को उनके पुराने पद जिला क्षय रोग अधिकारी पर रिवर्ट कर दिया है।
नए सीएमओ के रूप में जिला चिकित्सालय अलीगढ़ में सीएमएस पद पर तैनात रहे डॉ. प्रमोद कुमार मंगलवार की सुबह 10:30 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के लिए निवर्तमान सीएमओ डॉ. राधेश्याम से दूरभाष पर संपर्क किया। डॉ. यादव ने खुद को जिले से बाहर बताया और दो दिन बाद चार्ज देने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर डॉ. कुमार ने विभागीय बाबुओं से चार्ज लिए जाने का प्रपत्र तैयार करवाया और एडी कार्यालय पहुंचकर एडी डॉ. एचएन तिवारी से एकतरफा चार्ज लिया। एडी ने उनके हस्ताक्षर सत्यापित कर ट्रेजरी और डीएम कार्यालय भेज दिया है।