{"_id":"588cd6dd4f1c1b476fcf67f4","slug":"moving-car-on-fire-escaped-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवेे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवेे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
फैजाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में पूराकलंदर के चांदपुर हरीवंश हाईवे पर धू-धू कर जलती कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाइवे पर शनिवार की दूसरी पहर फैजाबाद की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। माजरा देख आस-पास के लोग दौडेे़ और कार सवारों को बाहर निकलवा आग पर काबू पाया। हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। कार का अगला हिस्सा जल गया है।
पड़ोसी जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित सपहा निवासी 65 वर्षीय रामचंदर उपाध्याय अपने परिवार के साथ इलाहाबाद प्रयाग स्नान के लिए गये थे। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। शाम करीब सवा चार बजे जैसी ही कार इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरवंश गांव के पास पहुंची, कार के इंजन से धुआं उठा और अचानक आग लग गई।
कार चला रहे रामचंदर के लड़के 48 वर्षीय गंगाधर ने कार को रोक लिया। माजरा देख रहे आसपास के लोग दौड़े और कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि कार का अगला हिस्सा आग की चपेट में आया है। इस बाबत थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि थाने पर अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।