फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Main line train stuck on signal failure

सिग्नल फेल होने से मेन लाइन पर फंसी मालगाड़ी

Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ ट्रैक पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन से करीब 800 मीटर पश्चिम गद्दौपुर ओवरब्रिज के पास मेनलाइन पर डाउन मालगाड़ी खड़ी हो गई। होम व आउटर सिग्नल फेल होने से करीब 35 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन


स्टेशन से कर्मी मेमो लेकर चालक के पास पहुंचा तब गाड़ी मैनुअल पर प्लेटफार्म पर लाई गयी। मालगाड़ी के बुधवार को अनलोड होने के बाद ही सिग्नलों के सही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर 12:25 बजे लखनऊ की ओर से मालगाड़ी फैजाबाद जा रही थी। इसे दस लाइन पर ले जाने का सिग्नल हुआ था। आउटर सिग्नल मिलने के कुछ देर बाद ही स्लाट फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12:30 बजे सिग्नल फेल होते ही मालगाड़ी चालक ने गद्दौपुर के ओवरब्रिज के पास मुख्य लाइन पर गाड़ी खड़ी कर दी। सिग्नल विभाग के कर्मी सिग्नल सही करने में जुटे।


सफलता नहीं मिली तो एक रेलकर्मी मेमो लेकर मौके पर गया। मेमो पर चालक मैनुअल से मालगाड़ी लेकर स्टेशन पहुंचा। सिग्नल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह तकनीकी फाल्ट है।

लाइन नंबर दस पर लगी मालगाड़ी अनलोड हो रही है। बुधवार तक यह खाली होगी। इसके ट्रैक से हटने के बाद ही सिग्नल सही किया जा सकेगा।

स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने भी गाड़ी को मैनुअल स्टेशन लाने की बात कही। बताया कि सिग्नल के बुधवार को सही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed