फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lover try to suicide by girl

Ayodhya News: शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने खाया विषाक्त पदार्थ, प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों किया बवाल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
lover try to suicide by girl
जाना बाजार। प्रेमी ने शादी करने से इन्कार किया तो प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। साथ ही प्रेमी के घर पहुंच कर साथ रहने की जिद करने लगी और घंटों बवाल किया। युवती की हालत ज्यादा बिगड़ते देख युवक के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना हैदरगंज क्षेत्र के ओदी रतनाथपुर गांव की है जहां पर थाना तारुन क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी युवती विषाक्त पदार्थ खाने के बाद ओदी रतनाथपुर निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा के घर पहुंच गई और घर में रहने की जिद करने लगी। प्रेमी के घर की महिलाओं ने उसे घर के अंदर घुसने नहीं दिया तो वह दरवाजे पर ही बैठकर बवाल करने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रेमी के परिवारीजनों ने सूचना हैदरगंज थाने की पुलिस को दी। पुलिस युवती को सीएससी तारुन ले गई जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि प्रकरण पहले से ही तारुन थाने में चल रहा है। यदि किसी तरह की कोई कार्रवाई की आवश्यकता पड़ेगी तो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed