फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ITMS system will be seen soon at 12 intersections of the city

शहर के 12 चौराहों पर जल्द दिखेगी आईटीएमएस व्यवस्था

Sat, 05 Jun 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ITMS system will be seen soon at 12 intersections of the city
अयोध्या। शहर के 12 चौराहों पर जल्द ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएम) दिखाई देगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर में चौक, गुदड़ीबाजार, नियांवा, फतेहगंज, हनुमानगढ़ी, नया घाट, पुष्पराज चौराहे, नाका चुंगी सहित शहर के सभी इंट्री मार्गों पर लगाया जाना है। 47.5 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना में शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये निर्गत हो चुके हैं। 27 जून के बाद कार्यदायी संस्था के निर्धारण के बाद योजना पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत अयोध्या को आईटीएम योजना के तहत 47.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा गया था। योजना की मंजूरी के बाद अब योजना को मूल रूप से उतारने के लिए शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये निर्गत कर दिए गये हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है, शुक्रवार को प्री बिड खुली है। इसमें कार्य करने के इच्छुक लोगों ने अपने-अपने प्रस्ताव पेश नगर निगम प्रशासन के सामने पेश किए हैं।
विज्ञापन

27 जून को इसका फाइनल टेंडर खुलेगा। इसके बाद कार्य होना शुरू होगा। योजना के तहत शहर के सभी चौराहों हाई सिक्योरिटी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही इसके लिए निर्धारित कंट्रोल रूप से पूरे शहर पर निगाह रखी जा सकेगी। सबसे खास यह है कि शहर के सभी इंट्री मार्गों पर फेस डिडेक्टर कैमरे लगाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति के शहर के अंदर आने से पूर्व ही पहचान हो सकेगी। संदिग्ध होने पर कंट्रोल रूप की सहायता से संदिग्ध को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत एनीमल बर्थ यूनिट योजना को भी मंजूरी दे दी है। 8.50 करोड़ रुपये की योजना में धनराशि का आवंटन हो गया है। योजना के तहत बैसिंह गोशाला में जानवरों के एक हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसमें शहर के छुट्टा जानवरों के इलाज के साथ टीके की भी जानवरों को लगेंगे। निर्माण कार्य के लिए टेंडर नगर निगम प्रशासन शनिवार को जारी कर देगा।
अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर अफीम कोठी के पास प्रस्तावित 12 किमी. में बनने वाली सीता झील की सफाई का कार्य फिर से नगर निगम प्रशासन ने शुरू करने की योजना बनाई हे। पिछले दिनों हुए टेंडर को नगर निगम प्रशासन ने दोबारा खोले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन निविदाएं आमंत्रित करने जा रहा है।

नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत आईटीएमएस योजना पर शासन के निर्देशों के क्रम में कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन करके 12 चौराहों को ट्रैफिक की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। साथ ही एनीमल बर्थ यूनिट की स्थापना व सीता लेख की सफाई का कार्य शुुरू हो जाएगा।- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed