फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital emergency doctor

Ayodhya News: सही से दिखाना है तो मेरे प्राइवेट क्लीनिक पर आओ...

Sat, 30 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
hospital emergency doctor
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची महिला मरीज अभद्रता का शिकार हो गई। महिला ने अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात ईएमओ पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब वह इमरजेंसी में डॉक्टर से ठीक से देखने की मांग कर रही थी तो उन्होंने कहा कि अगर ठीक से ही दिखाना है तो मेरे निजी क्लीनिक पर आओ। इतना कहने के बाद गालियां देते हुए उसे व उसके पति को भगा दिया। पीड़ित दंपती ने आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


इमामबाड़ा निवासी मानसी गुप्ता के पेट में दर्द हो रहा था। उनके पति अमन ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी मानसी को लेकर सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गया था। उन्होंने बताया कि मौके पर ईएमओ डॉ. वीरेंद्र वर्मा बैठे थे। डॉ. वीरेंद्र ने देखने के बाद अल्ट्रासाउंड कराने को कह दिया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जब दंपती फिर से इमरजेंसी में पहुंचा तो देखा कि एक फिजिशियन ईएमओ के स्थान पर बैठे थे। अमन का आरोप है कि जब उन्होंने पत्नी की रिपोर्ट उस फिजिशियन को दिखाई तो उसने बिना रिपोर्ट देखे दवा लिख दी। आरोप है कि जब रिपोर्ट देखने के लिए कहा तो डॉक्टर बदतमीजी के साथ बोले।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बृज कुमार से जब इस मामले में संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं तो दो दिन की छुट्टी पर आया हूं। वहीं अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर देखा है खबर चल रही थी। जिला अस्पताल के सीएमएस से जांच कराने के लिए कहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed