फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Having regard to the increased confidence of CM Medhavion

सीएम से सम्मान पाकर बढ़ा मेधावियों का हौसला

Wed, 01 Jul 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमन सिंह को टीवी पर सम्मानित होते देख माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जबकि अपर्णा के गांव बीकापुर तहसील के गुंधौर में उसके आते ही खुशी छा गई। लोग सम्मानपत्र और साइकिल प्रमाणपत्र देखने उमड़ पड़े।
विज्ञापन


डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों बच्चों को जल्द बुलाकर जिले से साइकिल दी जाएगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में बुधवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले के दो मेधावी भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन


इन बच्चों को जैसे ही मुख्यमंत्री ने बुलाकर मंच पर सम्मानित किया इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसवी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र अमन सिंह सम्मानित होने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कानपुर चला गया, मगर उसके घर पर सुबह से ही टीवी पर देखने के लिए परिवार के लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रणविजय सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का ढेरों साधुवाद। बेटे को पहली बार सीएम के हाथों प्रमाणपत्र लेते देख आंखें भर आई। मां रेखा सिंह भावविह्वल थीं, बेटे को फोन पर बधाई दीं।

भाई हर्षित सिंह समेत तमाम दोस्तों व सगे-संबंधियों से बधाई का तांता लगा रहा। शहर में दुर्गापुर कॉलोनी के अमन सिंह ने कहा कि वह पढ़ लिख कर इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहता है।


उधर, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली की इंटरमीडिएट में टॉपर छात्रा अपर्णा सिंह नेे जैसे ही पिता के साथ लखनऊ से गांव गुंधौर पहुंची, परिवार व पूरा खुशी से फूले नहीं समाया।


अपर्णा सिंह ने कहा कि आईएएस बनना चाहती है। पिता अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का प्रयास सराहनीय है। माता संजू सिंह ने कहा कि बेटी ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed