फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former state minister under house arrest

घर में नजरबंद किये गए पूर्व राज्यमंत्री

Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Former state minister under house arrest
अयोध्या। पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय के सोमवार को नयाघाट पर जाने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अंगूरीबाग स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान तेज नारायण पांडेय ने जबरन निकलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती घर के भीतर धकेल दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व नोकझोंक भी हुई। पूर्व राज्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय किसानों के आंदोलन में शामिल होने व राम की पैड़ी जाने के लिए तैयार हुए। इस बीच प्रशासन को खबर लगी तो नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव, एलआईयू इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अंगूरीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने पूर्व राज्यमंत्री को आवास से बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने जबरन बाहर जाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देकर घर में धकेल दिया। इस पर पूर्व राज्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कहा कि राम की पैड़ी में कराए गए विकास कार्यों में धन के बंदरबांट को उजागर करने व अयोध्या के व्यापारियों से मिलने के लिए जाना चाह रहे थे। इस मौके पर सपा के महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, मोहम्मद सुहेल, शहबाज लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed