फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former block chief dies from Corona, 49 positive

कोरोना से पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, 49 मिले पॉजिटिव

Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former block chief dies from Corona, 49 positive
अयोध्या। मिल्कीपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख माया देवी पांडेय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि सोमवार को जिले में 49 और नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे जिले में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5750 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 889 हैं।
विज्ञापन

मिल्कीपुर के जमुनियामऊ गांव निवासी व मिल्कीपुर ब्लॉक की 1995 से 2000 तक प्रमुख रहीं माया देवी पांडेय बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुईं थीं। उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर पहुंचकर क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी मवई के डॉ. विनय सिंह, शहर के शास्त्रीनगर आर्य कन्या रोड निवासी डॉ. अनुराग पांडेय, अवधपुरी कॉलोनी निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश और जजेस कंपाउंड सिविल लाइन में संक्रमित मिली एक न्यायाधीश के संपर्क के तीन परिवारीजन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा में तीन, ककरही बाजार में दो, बीकापुर ब्लॉक के खजुराहट में तीन, बैतीकला में दो, पूरा ब्लॉक के पूरे सराय में तीन, रुदौली के जलालपुर में दो, तारुन के नंसा में दो व शीला पांडेय का पुरवा में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादूपुर में दो सहित लालबाग, रामनगर, ऋषि टोला, जनौरा, रिकाबगंज, हौसला नगर, नियावां, धारा रोड, बीकापुर के चवरढार, हैरिंगटनगंज ब्लॉक के रनापुर, जासरपुर, मसौधा के कौशलपुरी, खानपुर, गद्दोपुर, नाका बाईपास, पूरा ब्लॉक के रसूलाबाद, ककरहवा, सोहावल की खिरौनी, पिरखौली आदि जगहों पर एक-एक मरीज पाए गए हैं।

वहीं, क्षेत्रीय गन्ना विकास परिषद की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गन्ना दफ्तर के गेट में सोमवार सुबह से ताला बंद कर दिया गया। गन्ना सट्टा कलेंडर में मोबाइल नंबर फीड कराने आये दर्जनों किसान समिति और परिषद कार्यालय के बाहर भटकते रहे। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामप्रताप ने बताया कि ऑफिस की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। जिसके चलते गन्ना विकास परिषद और समिति का कामकाज प्रभावित हो गया है। किसानों के प्रवेश पर दो दिन के लिए रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed