{"_id":"64f4d3e732fe33b21c0e6374","slug":"firing-arrest-historysheeter-faizabad-news-c-97-1-slko1024-2038-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खुद पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खुद पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर व उसका साथी गिरफ्तार
Mon, 04 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन विवाद में विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलाने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मण निषाद व उसके साथी अनिल गुप्ता को कोतवाली अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे और चाकू बरामद हुआ है।
अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दो सितंबर को लक्ष्मण निषाद ने सूचना दी थी कि एक सितंबर की रात उन्हें दो लोगों ने गोली मार दी है। उनके शरीर पर छर्रे लगे थे। तहरीर के आधार पर संतोष सोनकर व कोमल सोनकर निवासी धर्मकांटा थाना रामजन्मभूमि के खिलाफ हत्या से प्रयास का केस दर्ज जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि संतोष व कोमल सोनकर के मध्य मोहल्ला जलवानपुरा थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में स्थित 24 विस्वा जमीन के कब्जे को लेकर वाद न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इस भूमि पर हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मण निषाद की निगाह लगी थी। वह इस पर कब्जा करने के प्रयास में लगा था। उसने अपने साथी अनिल गुप्ता के साथ मिलकर खुद पर हमले की फर्जी घटना बनाकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जबकि जांच में पता चला कि लक्ष्मण ने खुद पर तमंचे में ब्लैंक कारतूस से फायर कर लिया जिससे उसको एक-दो छर्रे ही लगे। बताया कि लक्ष्मण व अनिल को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अयोध्या कोतवाल ने बताया कि लक्ष्मण निषाद हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना कैंट व कोतवाली बीकापुर में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो बार गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। इस मामले में लक्ष्मण द्वारा दर्ज कराए गए केस को क्लोज करते हुए उसके व अनिल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।