फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad-Delhi Express are now 20 coaches

फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में अब होंगे 20 कोच

Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्लीपर विशेषकर जनरल कोचों में फैजाबाद से भूसे की तरह भरकर दिल्ली का सफर कर रहे गरीबों की सुविधाओं में सोमवार से बढ़ोत्तरी हो गई है। इसमें दो जनरल और एक स्लीपर के डिब्बे और जोड़े गये हैं। 
विज्ञापन


फैजाबाद से प्रतिदिन 21:45 बजे 17 कोचों के साथ रवाना होने वाली ट्रेन (14205/14206) को अब बीस कोचों के साथ रवाना किया गया। उधर पुरानी वाशिंग लाइन में इस ट्रेन की धुलाई और मरम्मत में खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा और जाड़े की छुट्टियों को देखते हुए इस ट्रेन को रेलवे ने फिलहाल 30 दिसंबर तक 20 कोचों के साथ चलाने का निर्णय लिया है। वजह पर कहा गया कि प्रतिदिन दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन फैजाबाद में ही पूरी तरह पैक हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कोच में तिल रखने की जगह नहीं रहती। यात्री खड़े होकर दिल्ली का सफर पूरा करते हैं। फैजाबाद से ही चार जनरल कोचों के लिए करीब आठ सौ टिकट जारी होते हैं। यही हाल सात स्लीपर कोचों का भी होता है।


रेलवे ने भी नई ट्रेन के बजाय कोच बढ़ाने का निर्णय ले रखा है। ऐसे में सहूलियतों के लिए ट्रेन में दो जनरल और एक स्लीपर कोच बढ़ाया गया।

उधर, ट्रेन फैजाबाद में 20 कोचों के साथ पहुंची तो धुलाई, मरम्मत से जुड़े कर्मियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। बताया जाता है कि नई वाशिंग लाइन 22 डिब्बों की धुलाई के लिये बनी थी।

इसका आधा हिस्सा तोड़कर नया बनाया गया। आधा हिस्सा आज भी धुलाई-मरम्मत के लिए सुरक्षित नहीं है। पुरानी वाशिंग लाइन दो हिस्सों में बनी है।

इस पर दिल्ली एक्सप्रेस को दो हिस्सों में (नौ-आठ) बांटकर धुला जाता था। सोमवार को इसके एक-एक डिब्बे वाशिंग लाइन के बाहर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed