फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Encroachment

नगर निगम ने चलाया अभियान, जेसीबी की मदद से तीन हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण

Tue, 29 Dec 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगर निगम प्रशासन ने कांशीराम कॉलोनी के पास तीन हेक्टेयर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस के सहयोग से हटा दिया। नगर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार सुबह दो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। साथ ही भूमि पर अवैध रूप के कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम की कांशीराम कॉलोनी के तीन हेक्टेयर भूमि थी। इसी भूमि के सामने स्थापित मंदिर के मंहत रामानंद मिश्रा ने अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी समेत नगर निगम प्रशासन से की थी। शिकायत में बताया था कि नगर निगम के गाटा संख्या 7, 8, 9, 10, 17 व 22 पर भूमाफिया रधुनंदन सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को मामले की जांच करने के लिए कहा था। इधर कुछ दिनों से वहां हरिद्वार उत्तराखंड के एक संत के ट्रस्ट का बोर्ड भी लग गया था और चारदीवारी बनाने का काम चल रहा था। नगर नगर आयुक्त ने शिकायती पत्र पर त्रिस्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराई थी, जिसमें अवैध नगर निगम की तीन हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण की जांच आख्या सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मौजूदा समय में हो रहे निर्माण की बात भी संज्ञान में आई थी। इसका नोटिस नगर निगम प्रशासन ने संबंधित दोनों लोगों को दे दिया था। मंगलवार को समय सीमा बीत जाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने पुलिस टीम के सहयोग से नगर निगम की भूमि पर खड़ी हो रही चारदीवारी को ढहा कर अपनी तीन हेक्टेयर भूमि को खाली करा लिया है। साथ ही संबंधित अवैध अतिक्रमणकारियों से कार्रवाई शुल्क वसूले जाने की बात कही है।
नगर निगम के अयोध्या जोन में निगम की तीन हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी, मामले की जांच कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने खर्च धनराशि भी संबंधित पक्ष से वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यू अवंतिका रेस्टोरेंट फिर सील
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सिविल लाइन स्थित न्यू अवंतिका रेस्टोरेंट को फिर से सील कर दिया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को अवर अभियंता ने बताया था कि भूमि का विवाद होने के कारण मानचित्र स्वीकृत नहीं है। इसमें नक्शे के विपरीप 800 वर्ग फीट में बेसमेंट का निर्माण किया गया है। भूतल पर रेस्टोरेंट के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी चल रही है। इसके बाद विकास प्राधिकरण ने न्यू अवंतिका रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed