{"_id":"5f7c81948ebc3e9bcb6f13c0","slug":"drowened-faizabad-news-lko5438009108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में नहाते समय बिगड़ा संतुलन, लहरों में समा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में नहाते समय बिगड़ा संतुलन, लहरों में समा गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के इस्माइल नगर सिहोरा सरयू घाट नदी में नहाने गया युवक दुर्गेश पांडेय (20) निवासी सुल्तानपुर की मंगलवार सुबह गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने ननिहाल ग्राम सारंगापुर के मजरे बिसौली आया था और अधिमास में सरयू नहाने निकला था।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया गांव निवासी प्रशांत यादव, केके पांडे सहित कुछ ग्रामीणों ने नदी में गोताखोर की मदद से शव को तलाश कर बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर मौजूद अवधेश तिवारी, विक्रांत गोस्वामी, सहदेव यादव, रामकरन आदि ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में लगभग आधा दर्जन लोग डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन से मांग के बाद भी घाट पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किये गए हैं।