फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Does not show sun, melting all the suffering

नहीं दिखा सूरज, गलन से सभी बेहाल

Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Does not show sun, melting all the suffering
फैजाबाद में सोमवार को ठंड व गलन से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोहरे, गलन और ठंड से सोमवार को हर कोई परेशान दिखा। पूरे दिन सूरज नहीं दिखा, अंधेरा छाया रहा। बारह रबीउल अव्वल पर अवकाश होने से छात्रों व सरकारी कर्मियों को भले ही राहत मिली, लेकिन निजी प्रतिष्ठानों में काम करने वालों और जुलूस में शामिल हर शख्स ठंड से परेशान रहा।
विज्ञापन


ट्रेन-बस पकड़ने के लिए लोग कांपते हुए घरों से बाहर निकले। दृष्यता कम होने से वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनों के लेट होने से रेलयात्री, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे प्रतीक्षालय व प्लेटफार्म पर बैठे कांपते रहे। सुबह दस बजे के बाद भी घना कोहरा गिरता रहा।
विज्ञापन


लोग गलन भरी हवा से कांप उठे और दिनचर्या प्रभावित हो गयी। सूर्य के दर्शन तो पूरे दिन नहीं हुए। कोहरे संग बर्फ सरीखी गिरती पानी की बूंदों से आम लोगों के साथ ही बेजुबान भी कांप उठे। छतों पर कोहरे के बीच बंदरों का झुंड दुबका रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला और नगर पालिका प्रशासन की ओर से कहीं अलाव की व्यवस्था न करने पर हर कोई इन्हें कोसता दिखा। उधर नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान दिसंबर महीने का सबसे कम तापमान था।


यह तापमान 14.5 डिग्री तक लुढ़क गया तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी सुबह-शाम कोहरा और गलन रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed