{"_id":"5d9b77848ebc3e012c6538ee","slug":"devotees-gathered-in-temples-faizabad-news-lko485713745","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
अयोध्या। ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नम: स्वाहा और या देवि सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:’ आदि मंत्रों से आहुतियों के बीच सोमवार को नवरात्र व्रत का पारण हुआ। मंदिरों से लेकर घरों तक हवन कुंड से उठते खुशबूदार धुएं से समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। उधर, शाम होते ही शहर रोशनी से जगमगा उठा। दुर्गापूजा पंडालों में आखिरी दिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम सड़कों पर आ गया।
नौ दिन का नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों ने सोमवार को सिद्धपीठों, दुर्गापूजा पंडालों के सामने और घरों में हवन किया। तमाम भक्तों ने रविवार को भी हवन किया था। शहर से गांवों तक मां भवानी के जयकारे गूंजते रहे। शहर में अनेक स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सिद्धपीठ बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, शीतला माता मंदिर, जालपा देवी मंदिर, पाटेश्वरी देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, गुरगाइन माता मंदिर, मां हट्ठी का मंदिर, ईशू माता का मंदिर और दुर्गापूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के सामने कुंडों में हवन करने के लिए खासी तादात में लोग जुटे थे।
श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में शारदीय नवरात्र पर लोक कल्याण के लिए पूजन-अर्चन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके साथ 108 से ज्यादा कन्याओं का पंचोंपचार पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा, वस्त्र आदि देकर विदा किया गया। पूजन के लिए पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, राजेंद्र प्रताप सिंह, सुमन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, श्याम जायसवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीठ के आचार्य पं. गिरिजा प्रसाद मिश्र व मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय ने बताया कि नवरात्र की नवमी पर पीठ में स्थापित भगवती पीतांबरा, मां तारा देवी, महाकाली, महालक्ष्मी, महा सरस्वती, स्वामी जी महाराज, पीठ के संस्थापक पं. रामकृष्ण पांडेय आमिल, भगवान शंकर, गणेश जी, भगवती ललिता, त्रिपुर सुंदरी, बटुक भैरव, भगवान सूर्य, शनि देव, हनुमंतलला समेत सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का पूजन किया गया। सामूहिक जप व अन्य अनुष्ठान भी हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. देवमित्र पांडेय ने बताया कि नवरात्र का समापन मंगलवार को हवन-पूजन व भंडारे के साथ होगा।