{"_id":"63091b085dde0620a821cafb","slug":"defense-minister-rajnath-singh-to-inaugurate-yuva-dharma-sansad-faizabad-news-lko645400595","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा धर्मसंसद का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा धर्मसंसद का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
अयोध्या। सेवाज्ञ संस्थानम एवं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय युवा धर्म संसद 2022 का आयोजन अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में 17 सितंबर को होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवाज्ञ संस्थानम के संरक्षक महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य 21वीं सदी के परिवेश में परंपरा और आधुनिकता के बीच मानव-मूल्यों को पहचानने और जीने की दिशा में व्यावहारिक विमर्श स्थापित करना है।
धर्म संसद का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आने की संभावना है।
धर्म संसद में देशव्यापी ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं सहभाग करेंगे। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो.अजय प्रताप सिंह, अंकित शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।