{"_id":"64f4d4bba2aa9db519032b54","slug":"dalai-lama-pm-modi-ram-temple-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2047-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दलाई लामा को भेजा प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दलाई लामा को भेजा प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
Mon, 04 Sep 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला जनवरी 2024 में अपने दिव्य, भव्य व चिरस्थायी मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर ऐतिहासिक समारोह के आयोजन की तैयारी है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विदेशी अतिथियों व विभिन्न परंपराओं के धर्मगुरुओं की भी उपस्थित रहेगी। उन्हें आमंत्रण भी भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु दलाई लामा को भी आमंत्रण भेजा गया है। समारोह में कोरिया व मॉरीशस के राष्ट्रपति सहित अन्य विदेशी अतिथि भी शामिल होंगे।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बौद्ध धर्म के दलाई लामा, जैन धर्म की गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता समेत मोरारी बापू, श्री श्रीरविशंकर सहित सभी रामानंदाचार्य व शंकराचार्यों को अब तक आमंत्रण भेजा जा चुका है। यह भी योजना है कि ऐसे देश जहां रामलीला संस्कृति की परंपरा कायम है, उन्हें भी आमंत्रित किया जाए। ऐसे देशों में मॉरीशस, दक्षिण कोरिया, नेपाल, रूस, फिजी, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैँड, मलेशिया, ट्रिनिडाड आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 12 से 15 देशों के प्रतिनिधियों को समारोह के लिए बुलाया जा सकता है। यह भी योजना बन रही है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग तिथियों पर आमंत्रित किया जाए।
जी-20 में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करने की तैयारी
बताया गया कि नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 में आने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्षों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां शासन के साथ इसको लेकर चर्चा भी की जा रही है। माना जा रहा है कि विश्व के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुलाए जाने की योजना है। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विहिप को सौंपा गया 157 देशों के जल से भरा कलश
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होगा। नौ दिवसीय अनुष्ठान में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य अनुष्ठान में रामलला का अभिषेक 157 देशों के जल से किया जाएगा। यह जल दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक डॉ़ विजय जौली ने एकत्र किया है। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में एक समारोह आयोजित कर 156 देशों के जल कलश को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा था। इस जल को निर्माणाधीन राममंदिर की चौखट पर अर्पित किया गया था। डॉ़ विजय जौली ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने दो बड़े कलश में 156 देशों के जल को सामूहिक रूप से एकत्र कर अपने पास रखा है। हाल ही में एरीटेरिया देश का जल भी उन्हें प्राप्त हुआ है। इस तरह अब उनके पास 157 देशों का जल एकत्र है। बताया कि कुछ दिन पहले विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य डॉ़ दिनेश चंद्र ने उनसे मुलाकात की थी और 157 देशों के जल से भरे कलश को उन्होंने लिया है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में इसी जल से रामलला का अभिषेक किए जाने की बात कही गई है।