{"_id":"5830881e4f1c1b57258ff231","slug":"sp-leader-and-his-brother-s-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता व उसके भाई पर रेप का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता व उसके भाई पर रेप का केस
फैजाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
- फोटो : demo
बालिका से अश्लीलता व दुराचार के मामले में कोर्ट के आदेश पर इनायतनगर पुलिस ने सपा नेता व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में थाने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां ने कोर्ट में अर्जी देकर गुहार लगाई थी।
इनायतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि, उसके पति सुरक्षा बल में नौकरी के चलते ड्यूटी पर बाहर रहते हैं। गांव में वह बच्चों के साथ रहती है। उनकी 12 साल की बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है।
पांच अगस्त को स्कूल से लौटते वक्त सूबेदार का पुरवा में रनापुर झगरु का पुरवा निवासी जयप्रकाश ने उनकी पुत्री को दबोच लिया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद उसने बालिका से रेप किया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी तो वह आरोपी के घर शिकायत करने गई। जहां जयप्रकाश व उसके भाई वेदप्रकाश ने उसकी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि, वेदप्रकाश सपा का मिल्कीपुर विस क्षेत्र अध्यक्ष है, जिससे थाने में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई।