{"_id":"57619d5c4f1c1b4a2511c908","slug":"looted-20-thousand-rupees-frome-retired-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी की कनपटी पर तमंचा सटा 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी की कनपटी पर तमंचा सटा 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपया निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड फौजी को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह अपना शिकार बनाया। नकाबपोश लुटेरे ने रिटायर्ड फौजी से असलहे के बल पर 20 हजार रुपए लूट लिए और भाग गए। इस दौरान रिटायर्ड फौजी की बदमाशों से हाथापाई भी हुई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रेहड़ी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दयाराम वर्मा बुधवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की नगहरा शाखा से 20 हजार रुपए निकालकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। अमसिन मार्ग पर रेंहड़ी गांव के समीप पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने रिटायर्ड फौजी को रोक लिया और जेब में रखे रुपये निकालने लगे।
रिटायर्ड फौजी ने विरोध किया तो लुटेरों से हाथापाई हुई। जिसके बाद लुटेरों ने तमंचा निकाल कर रिटायर्ड फौजी की कनपटी पर सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार लुटेरों ने रिटायर्ड फौजी के पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और गोसाईंगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल शाह आलम ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।