{"_id":"553efe9aefdd45a47ee6edd4360ad499","slug":"girl-dead-body-found-in-boys-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयज हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉयज हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगढ़ी के निकट निजी बॉयज हॉस्टल में मंगलवार को एक किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बंद कमरे से दोपहर बाद उठ रही बदबू की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ शव को कब्जे में लिया। मौके से एक मोबाइल भी मिला है।
किशोरी की पहचान जिले के महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा रीता पाल निवासी जिला बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने चार दिन से लापता कमरे में रहने वाले संस्कृत छात्र और उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई है।
थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र में हनुमानगढ़ी के बगल बसंतिया पट्टी का एक निजी बॉयज हॉस्टल है। इसमें छात्र किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। इन्हीं में से एक कमरा बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर गांव निवासी शिवम तिवारी ने ले रखा है। वह संस्कृत की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
चार-पांच दिन पहले वह गांव चला गया। उसने अपने कमरे की चाभी वर्ष 2014 से छात्रावास में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अपने जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित अमौली गांव निवासी बबलू को दे दी थी। मंगलवार सुबह छात्रावास के अंत:वासी छात्रों ने शिवम के कमरे से बदबू का अहसास होने पर सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या ने फिंगर प्रिंट दस्ते को बुला लिया और पड़ताल के बाद ताला तोड़वाया। भीतर लाल शमीज व काले सलवार में एक युवती का शव बरामद हुआ। खोजबीन में कमरे से ही मृतका का मोबाइल मिला। जिसके सहारे शव की शिनाख्त बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी रीता पाल पुत्री गुरुचरन पाल के रूप में हुई।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रीता कमरे में रहने वाले शिवम के गांव की थी और यहां महिला पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। एक ही गांव का होने के चलते वह अक्सर मिलने के लिए शिवम के पास आती रहती थी। सामने रहने वाला बबलू सोमवार शाम एक जीप लेकर आया था और अपना सारा सामान लदवाकर कहीं चला गया।
साथी छात्रों को उसने कुछ दिनों के लिए बाहर जाने की बात कही। सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि छात्रावास के बंद कमरे में छात्रा का शव मिला है। आशंका है कि गला कसकर उसकी हत्या की गई।
वारदात किस वजह से हुई, इसकी जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमरे में रहने वाले छात्र को बुलवाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम छात्रा के गांव भेजी गई है।