फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत
बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा
विज्ञापन

फैजाबाद। परिवहन निगम से अनुबंधित एकबस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने आनन फानन बगैर पंचनामा कराए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे आक्रोशित परिवारीजनों व लोगों ने तहसील गेट के सामने इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
हादसा बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के भगवती नगर तिराहे के पास हुआ। बीकापुर कस्बे के वार्ड-10 चिक मंडी निवासी मीट व्यवसाई मोहम्मद नसीम(45) अपने रिश्तेदार मोहम्मद आफताब(18) निवासी रफीगंज जलालपुर अंबेडकरनगर के साथ बाइक से दुकान खोलने बिलारीमाफी जा रहे थे। इस दौरान भगवती नगर तिराहा के पास फैजाबाद की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही अनुबंधित परिवहन निगम की बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ देख पुलिस ने तुरंत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इससे नाराज लोगों तहसील गेट के पास इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर हैदरगंज, इनायतनगर, तारुन सहित कई थानों की पुलिस बुला ली गई। सीओ सदर अरविंद चौरसिया, बीकापुर सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह, एसडीएम रविशंकर श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शशिकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित के परिवारीजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद नसीम के भाई मोहम्मद यासीन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चला कर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना करने वाली बस को ट्रेस कर लिया गया है, जो फैजाबाद डिपो की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed