{"_id":"5cd9b87fbdec22073d7995c5","slug":"21557772415-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा गांव के सामने हुआ हादसा
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर में कल्याण भदरसा गांव के सामने हाईवे पर मौरंग लदे खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
कल्याण भदरसा गांव के सामने सोमवार भोर में हाईवे किनारे मौरंग लदी एक ट्रक खड़ी थी। ट्रक चालक ट्रक को खड़ी कर कहीं चला गया था। इस दौरान अयोध्या की तरफ से आ रही एक बाइक खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पूराकलंदर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान प्रवेश कुमार (18) पुत्र रामचंद्र जबकि घायल युवक की पहचान रंजीत कुमार (20) पुत्र मनीराम निवासी जजवारा थाना हैदरगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन
बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। अलबत्ता ट्रक को कब्जे में लिया गया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।
एसयूवी ने युवक को कुचला, गंभीर
मसौधा। पूराकलंदर थाने से चंद कदम दूर दि लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल के सामने सोमवार सुबह करीब 11 बजे दवा लेकर घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। पुलिस ने घायल को गंभीरावस्था में सीएचसी मसौधा पहुंचाया।
जहां हालत को नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घायल की पहचान दिलीप कुमार (25) निवासी आस्तीकन थाना इनायतनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।