फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महज 4 घंटे के अंदर अपहृत युवक को छुड़ाया, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

महज 4 घंटे के अंदर अपहृत युवक को छुड़ाया, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
महज 4 घंटे के अंदर अपहृत युवक को छुड़ाया, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार
महज 4 घंटे के अंदर अपहृत युवक को छुड़ाया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। सैदपुर चौकी पुलिस की सक्रियता से महज 4 घंटे के अंदर एक युवक के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया। ग्राम अमराई गांव के निकट शनिवार शाम को रौनाही थाना क्षेत्र के चार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया।

घटना की सूचना पर सक्रिय हुई मवई पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके बाकी साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सैदपुर चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने बताया कि ग्राम लोहटी सरैयां निवासी संजीव मौर्या पासपोर्ट व वीजा का काम करते हैं। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम खिरौनी निवासी सचिन ने अपने भाई को विदेश भेजने के लिये वीजा के नाम पर कुछ दिन पहले संजीव मौर्या व उनके साथी को 90 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के मुताबिक संजीव मौर्या ने पैसे तो लिए लेकिन वीजा नहीं दिला सके। इस पर वह संजीव से पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगा। संजीव ने कुछ रुपये तो वापस कर दिए बाकी पैसा देने में आनाकानी करने लगा।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 8:45 बजे संजीव जब अपनी बोलेरो से जा रहा था, तो चार युवकों ने उनका अमराई गांव के निकट उनका अपहरण कर लिया। संजीव के भाई महेश कुमार ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी, घटना के बाद मवई पुलिस सक्रिय हो गयी।

मुखबिर की सूचना पर सैदपुर चौकी इंचार्ज जयकिशोर अवस्थी ने घेराबंदी कर अपहर्ताओं को शनिवार रात करीब 1:15 बजे मवई चौराहा के निकट पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।


ग्राम डेवढ़ी के सतेंद्र सिंह व उनके दो साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में दो नामजद व दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed