फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या के यलोजोन में गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप

अयोध्या के यलोजोन में गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप

Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या के यलोजोन में गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप
अयोध्या के यलोजोन में गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन

अयोध्या। यलोजोन स्थित हरद्वारी बाजार में शनिवार की देर रात्रि उस समय अफरा तफरी मच गई, जब स्थानीय निवासी विनोद कुमार गुप्ता के घर में भरे गैस सिलेंडर में आग लग गई। लपटें तेज होते देख आस-पास के घरों में हड़कंप मच गया। लोग बाहर निकल आए। एसपी सिटी को सूचना दी गई तो 100 नंबर पर फोन करने की सलाह दे चुप्पी साध गए। हालांकि सिलेंडर फटने बच गया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे फायर दस्ते से पहले आग पर लोगों ने काबू पा लिया।
जानकारी अनुसार विनोद गुप्ता की पुत्री अनीता (16) ने जब शनिवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे खाना बनाने के लिए गैस जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई। अनीता के शोर मचाने पर उसके भाई राकेश, मुकेश, जयप्रकाश, योगेश व पिता विनोद तत्काल पहुंचे और गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन लपटें तेज होती गंईं इसके बाद किसी तरह सिलेंडर को घर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने पहले 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने का भरसक प्रयास किया किंतु फोन नहीं मिल सका। अंतत: लोगों ने कोतवाली अयोध्या जाकर वायरलेस से अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना के लगभग 50 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, इस बीच स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बालू, पानी आदि से सिलेंडर बुझाने का असफल प्रयास करते रहे। अंतत: आग बुझ गई और इत्तफाक रहा कि गैस सिलेंडर फटा नहीं। हनुमानगढ़ी मंदिर से चंद कदम पहले घटी इस घटना से पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई। इससे पूर्व एसपी सिटी को भी घटना की सूचना दी गई लेकिन उन्होंने घटना को नजरअंदाज करते हुये 100 नंबर पर फोन करने की सलाह दे डाली। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में खासा आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed