{"_id":"5a4a78134f1c1baa268b7132","slug":"151514829843-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं के छात्र की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं के छात्र की गला रेत कर हत्या
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं के छात्र की गला रेतकर हत्या
फैजाबाद। हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरोराघवुपर में रविवार दोपहर से लापता नौवीं के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम लगभग 4.30 गांव स्थित गन्ने के खेत में मासूम छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोरोराघवुपर निवासी अशोक सिंह का 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कक्षा नौ का छात्र था। वो रविवार दोपहर से ही घर से लापता था। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, कहीं कुछ पता न चलने पर भाई प्रतीक सिंह ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू की। इसी बीच गांव स्थित अशोक सिंह के घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में छात्र की चप्पल बरामद हुई। रात भर छात्र की तलाश की जाती रही, सोमवार को भी खोजबीन जारी रही। शाम करीब साढ़े चार बजे में गांव स्थित गन्ने के खेत मेंगांव वासियों ने दिव्यांशु का शव देखा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ बीकापुर वीर विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरेाज मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक छात्र दिव्यांशु के गलेे पर गहरे घाव हैं। उसका दाहिने हाथ का अंगूठा भी कटा मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ बीकापुर वीर विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।