फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार
पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। इनायतनगर थाना क्षेत्र के पांच नंबर चौराहा स्थित छत्ता का पुरवा में बुधवार को पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने मकान अपने नाम कराने के विवाद में पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के छत्ता का पुरवा निवासी नरसिंह यादव ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा यादव की सिल के बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल दुर्गेश मिश्रा, एसएसआई अच्छेलाल सरोज, उपनिरीक्षक विपिन अवस्थी, आशीष कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि उसकी पत्नी के नाम एक मकान था, जिसे वह अपने नाम कराना चाहता था। क्योंकि उसकी पत्नी का पिंटू यादव नाम के व्यक्ति से संबंध था, जिससे उसको भय था कि उक्त बेशकीमती जायदाद वह पिंटू के नाम कर देगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और आवेश में आकर उसने सिल के बट्टे से पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed