{"_id":"5c475692bdec2256646aa89c","slug":"111548179090-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए जलाएं एक दीप बेटी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए जलाएं एक दीप बेटी के नाम
विज्ञापन
आइए एक दीप जलाएं बेटी के नाम
अयोध्या। हर साल की तरह इस बार भी 24 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस। आइए, हम भी बेटियों की बेहतरी के लिए मनाए जाने वाले इस दिवस का हिस्सा बनें, मगर कुछ अलग तरीके से। शुरू करें एक नई परंपरा और अपनी ही नहीं देश की हर बेटी के नाम जलाएं एक दीप, इस कामना के साथ कि वे फलें-फूलें और आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र ओंकार सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य करेंगे। ऐसा ही संकल्प लिए ‘अमर उजाला’ अपनी मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत संत-धर्माचार्य, राजनीतिक दलों, जिला प्रशासन व संस्थाओं के सहयोग से 23 जनवरी को राम की पैड़ी के सामने नयाघाट आरती स्थल पर सरयू को बेटी के नाम पर एक दीपदान और दीपोत्सव करेंगे।
हम चाहते हैं कि आप हमारे संकल्प में साझीदार बनें और बेटियों को एक बेहतर माहौल देने की मुहिम की मशाल अपने हाथों में थाम आगे बढ़ें। कार्यक्रम में आपको एक दीप भी लेकर आना है। जरूरी है एक मजबूत संकल्प के साथ आपकी उपस्थिति।