{"_id":"5ff0b4798ebc3e40fc606516","slug":"corona-faizabad-news-lko557854331","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अस्पतालों में होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अस्पतालों में होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना वायरस से बचाव के लिए संभावित टीकाकरण को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। पांच जनवरी को होने वाले टीकाकरण के ड्राई रन के लिए छह स्वास्थ्य इकाइयां चयनित की गई हैं, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी कई चरणों में प्रशिक्षित किया जा चुका है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्य जल्द कराने का दावा किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी, जिसके लिए सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत करीब बारह हजार लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। टीकाकरण के लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर तीन-तीन कमरे आरक्षित किए गए हैं। कोल्ड चेन भी बनाई गई है, जहां 24 घंटे क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अब वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
आगामी पांच जनवरी को दूसरे चरण में अयोध्या में इसके ड्राई रन का फरमान शासन की ओर से जारी किया गया है, जिसकी तैयारी जिले में शनिवार से शुरू हुई है। ड्राई रन के लिए नगरीय व ग्रामीण इलाके में तीन-तीन स्वास्थ्य इकाइयों को चिह्नित किया गया है। नगर क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर व ग्रामीण इलाके में सीएचसी पूराबाजार, सीएचसी बीकापुर और सीएचसी मसौधा पर पूर्वाभ्यास होना है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में इससे जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पांच जनवरी को छह स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण का ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य इकाइयों का चयन किया गया है। कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।