{"_id":"5f41453e8ebc3e3cb24d930f","slug":"corona-faizabad-news-lko5363212182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में कोरोना का शतक, 100 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में कोरोना का शतक, 100 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पुलिस लाइन के 11 पुलिसकर्मियों सहित शनिवार को जिले में 100 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप रहा। इनमें अधिकांश मरीज एसिंप्टोमेटिक ही थे, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इन मरीजों को लेकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2343 हो गई है।
इन दिनों जिले में कोरोना संक्रमण की तेजी से शिनाख्त के लिए नमूनों की संख्या बढ़ाकर दो हजार के पार किया गया है। इनमें 1500 जांच एंटीजन रैपिड किट से कराई जा रही है। इसकी वजह से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए तमाम एसिंप्टोमेटिक मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 100 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 90 फीसदी मरीज एंटीजन किट से पॉजिटिव आए हैं।
शनिवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के 11 पुलिसकर्मियों के अलावा कौशलपुरी कॉलोनी में पांच, रुदौली के पुराना बाजार में चार, मिलिट्री कैंट में 8 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं मसौधा के नंदीग्राम भरतकुंड में पांच, सोहावल के चिर्रा मोहम्मद पुर में दो, शहर के सहादतगंज में दो, शक्ति नगर कॉलोनी में दो, सीएचसी रुदौली में एक, रुदौली के टेढ़ी बाजार में दो, ख्वाजा हाल मानापुर कोठी, ईदगाह रुदौली, शेखाना में एक-एक, शहर के खवासपुरा, चक्रतीर्थ अयोध्या, रामनगर, पहाड़गंज, हौसलानगर, डीआईवी ऑफिस, रेलवे कॉलोनी, बछड़ा सुलतानपुर, अवधपुरी बेनीगंज, कंधारी बाजार, पूरा ब्लॉक के सरायरासी, खोजनपुर, न्यू टीचर कॉलोनी जनौरा, सोहावल सोहावल के ड्योढ़ी बाजार, बीकापुर के सराय गनोली, शहर के कसाबबाड़ा, सोहावल के कटरौली, शहर के महाजनी टोला में एक-एक सहित अन्य मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सिपाही सहित चार मिले पॉजिटिव
शाहगंज। ब्लॉक हैरिंग्टनगंज के ग्राम सभा मुकीमपुर पहाड़पुर मजरा ब्लूहन का पुरवा में तीन एवं शाहगंज पुलिस चौकी में एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी की सीएचसी बीकापुर पर जांच कराई गई थी। पुलिस चौकी शाहगंज प्रभारी ने बताया कि बीते मंगलवार को ब्लूहन के पुरवा निवासी सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। इनमें कुछ लोग पॉजिटिव आये थे। इन्हें चालान के लिए जो सिपाही ले गया था, वह भी संक्रमित हुआ है।