फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief minister can come to Ayodhya after 15

15 के बाद अयोध्या आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Sat, 05 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chief minister can come to Ayodhya after 15
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शनिवार देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर काम 15 अक्तूबर तक पूरा कर लें। 15 के बाद मुख्यमंत्री का दौरा कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि 13 अन्य धार्मिक स्थलों पर 5001-5001 दीप जलाए जाएंगे। यह राम की पैड़ी पर 3 लाख 21 हजार दीप के अतिरिक्त होंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 11 स्थलों पर दो दिन पूर्व से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीएम ने सीडीओ से अन्य 13 स्थानों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन अधिकारी से दीपक, तेल व बाती की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को कल तक संबंधित को आदेश देने के साथ अवगत कराने के निर्देश दिए।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को हर एक स्थल पर विद्यालय के बच्चों को और उनके अध्यापकों को तैनात करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की गई है।
बताया कि 14 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर समीक्षा करेंगे, जो भी कार्य अधूरा है उसे समय सीमा के अंदर पूरा करें। कमिश्नर से कार्यक्रम को अंतिम रूप उसी दिन दिया जाएगा।
15 अक्तूबर के बाद किसी भी दिन मुख्यमंत्री जी का भी भ्रमण हो सकता है, वह स्वयं तैयारी की बाबत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समीक्षा में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर पूरी अयोध्या में कहीं किसी भी स्थल पर कोई भी कूड़ा न डंप करें न कूड़ा डाला जाए।
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के पीआरओ आशीष ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा अभी तक गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था से न तो संपर्क किया गया है न ही उनकी निर्धारित फीस जमा कराई गई है।

डीएम ने पूर्व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह को इस संबंध में अपने विभाग से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा के बाद डीएम ने टीम के साथ राम की पैड़ी, राम कथा पार्क, यात्री निवास सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed