फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case on hundreds of unknown in obscene comment on MP's photo

सांसद की फोटो पर अश्लील कमेंट में सैकड़ों अज्ञात पर केस

Mon, 07 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case on hundreds of unknown in obscene comment on MP's photo
अयोध्या। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए भाजपा सांसद लल्लू सिंह के खिलाफ अश्लील कमेंट वाले फोटो को लेकर जिले में राजनीति गरमा गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार एसएसपी से मिलकर फोटो वायरल करने वाले कुछ दल विशेष के आपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीड़िता की बहन के बाद उसकी मां की ओर से एक नई तहरीर दी गई। जिस पर कैंट पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों अज्ञात लोगों पर धारा 292, 298, 506, 504 समेत आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांधी जयंती के दिन भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने पदयात्रा की शुरूआत की थी, वे शहर के एक मोहल्ले में एक समर्थक परिवार से मिल रहे थे, तभी किसी ने फोटो खींची और फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोेशल मीडिया पर अश्लील कमेंट के साथ शनिवार को वायरल कर दी।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने एसएसपी आशीष तिवारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार भाजपा का कार्यकर्ता है, वे सांसद के समर्थक भी हैं बीते 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर निकली पद यात्रा के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर गए थे, जहां पर परिवार के लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली थी। लेकिन कुछ लोगों ने अश्लील कमेेंट के साथ यह फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फोटो को लेकर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूर्व में पीड़िता की बड़ी बहन व समाजसेवी जन्मेजय सिंह बाबा ने तहरीर दी थी। दोनों केस दर्ज होने बाद रविवार को पीड़िता की मां ने फेसबुक पर वायरल फोटो को लेकर थाने में एक और तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आदेश यदुवंशी, हाजी निहाल अहमद, श्याम यादव, अरविंद यादव व हुकुम सिंह यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 292, 298, 506, 504 समेत आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही, आईटी सेल की सहायता से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिन पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनके पते की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अज्ञात में वह लोग शामिल हैं जिन्होंने फोटो को लाइक किया है या कुछ कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed