फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   canceled three trains, passengers Ruckus

कोहरे से तीन ट्रेनें रद्द, यात्रियों का हंगामा

Mon, 12 Dec 2016 10:43 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
canceled three trains, passengers Ruckus
फैजाबाद में सोमवार को घने कोहरे के कारण लाइट जलाकर रेलवे स्टेशन की ओर अाती रेलगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से तीन ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ी। दिल्ली जाने वाली फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस व कैफियात एक्सप्रेस के रविवार देर रात रद्द होने की जानकारी पर यात्री भड़क उठे। हालात बेकाबू होते देख आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार को कोहरे से अप हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस को भी रद कर दिया गया। ट्रेनों के रद्द होने पर दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन न होने से दूर दराज से फैजाबाद पहुंचे यात्रियों को रविवार की पूरी रात गलन-ठंड में गुजारनी पड़ी। वाणिज्य विभाग के मुताबिक तीनों ट्रेनों के आरक्षित यात्रियों को डेढ़ लाख से अधिक रुपये वापस करने पड़े हैं। 
विज्ञापन


फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के रद्द होने की सूचना यात्रियों को तब मिली, जब वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और नहीं आई। हालांकि कंट्रोल रूम से इसे सुबह 10 बजे ही सूचना देने की बात कही जा रही है। मगर देर से अपराह्न करीब तीन बजे आई ट्रेन को धुलाई-मरम्मत के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे धुलाई करने में छह-सात घंटे लगते हैं, फिर प्लेटफार्म पर ट्रेन लगती है। यहां से ट्रेन प्रतिदिन सायं 05:25 बजे छूटने का समय है। लेकिन यात्री घंटों इंतजार करते रहे। इसके बाद 7:50 बजे आने वाली कैफियात के रद्द होने की सूचना पट्ट पर दर्ज मिली, तो दोनों ट्रेनों के यात्री भड़क गये।

इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्थिति काबू में करने को आरपीएफ और जीआरपी को बुलाया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, कमलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षकों व जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद आरक्षण कराये यात्री बिना कटौती पैसा पाने के लिए लाइन में लग गये।

इस दौरान फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के ही यात्रियों को करीब एक लाख 13 हजार रिफंड करना पड़ा। ट्रेनों के लिए केंद्र को डेढ़ लाख रुपये से अधिक लौटाने पड़े हैं। सोमवार को रद्द हुई दून के यात्री भी यात्रा रद्द कर पैसा लेते रहे। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक डीके वर्मा ने बताया कि सभी यात्रियों ने लाइन में लगकर रिफंड लिया है। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।

जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 घंटे लेट : रविवार की रात सवा दस बजे जाने वाली अप जयनगर अमृतसर ट्रेन सोमवार को 23 घंटे तक लेट हो चुकी थी। मऊ से आनंद बिहार जाने और फैजाबाद में सायं चार बजे पहुंचने वाली ट्रेन 20 घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी।


अप मुजफ्फरपुर-सूरत के 10 घंटा, दिल्ली से छपरा लोकनायक और अप सियालदह-जम्मू तवी सात ट्रेनें घंटा, सात घंटा, अप छपरा से लखनऊ आठ घंटा, डाउन गांधी धाम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटे तक लेट हो चुकी थीं। इसके अलावा इलाहाबाद-बस्ती मनवर-संगम एक्सप्रेस तीन घंटा और डाउन दून एक्सप्रेस चार घंटे बाद स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed